Ranchi:उपायुक्त श्री छवि रंजन लापुंग प्रखंड का किया दौरा,विकास योजनाओं का लिया जायजा।

राँची।आज दिनांक 03 अक्टूबर 2020 को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने लापुंग प्रखंड में मनरेगा, अन्य विकास योजनाओं एवं एस.सी.ए. की योजना स्थल निरीक्षण किया। उक्त भ्रमण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, राँची श्री अनन्य मित्तल भी साथ थे।

उक्त भ्रमण कार्यक्रम में उपायुक्त रांची ने सापुकेरा पंचायत में मनरेगा से चल रही बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत गायत्री देवी के जमीन पर लगा आम बागवानी, सुरजिला देवी के जमीन पर ट्रेंच सह बंड, सिंचाई कूप, सोकपिट की योजना का स्थल निरीक्षण किया।

उपायुक्त रांची ने ककरिया पंचायत में एससीए से निर्मित पेय जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया।

उपायुक्त रांची में लापुंग प्रखंड में विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। लतरातू डैम, घघारी धाम,राम रेखा धाम जतरा मैदान आदि स्थल का निरीक्षण कर जिला योजना पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उपायुक्त रांची स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं सभी डॉक्टर एवं नर्सो सहित अन्य मेडिकल स्टाफ को प्रखंड में ही रहने का निदेश दिया।

उपायुक्त रांची प्रखंड मुख्यालय में निर्देश दिया कि प्रखंड मुख्यालय का गेट से प्रखंड मुख्यालय भवन तक पथ का निर्माण कराया जाए तथा उक्त सड़क के किनारे मनरेगा से वृक्षारोपण कराया जाए। उपायुक्त रांची ने प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित सोलर प्लांट एवं सोकपोट का भी अवलोकन किया।

उक्त भ्रमण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रांची श्री अनन्य मित्तल, जिला योजना पदाधिकारी, जिला अभियंता,जिला परिषद, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी -1, परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए, प्रखंड विकास पदाधिकारी, लापुंग, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, लापुंग एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।