Ranchi:पत्नी से था अवैध सम्बन्ध,पति ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या,तैमारा घाटी में देवानंद लिखा बरामद शव की पहचान हुई.

राँची।राँची-टाटा रोड के तैमारा घाटी स्थित सेल्फी प्वाइंट, दशम फॉल थाना क्षेत्र से मिली अज्ञात लाश की पहचान के साथ ही पूरे मामले का खुलासा हो गया है। जिस लाश के हाथ में देवानंद लिखा हुआ था, उस लाश की पहचान कर ली गई है। यह लाश जमशेदपुर के रहने वाले देवानंद मांझी की है। उसकी हत्या कर शव को तैमारा घाटी में ठिकाने लगा दिया गया था। लाश को कार से लाकर तैमारा घाटी में फेंक दिया गया था। इससे पहले सिर कूच दिया गया था। शव की पहचान नहीं हो पा रही थी।

लाश के हाथ में देवानंद मांझी लिख कर गोदा हुआ था। हाथ में बने टैटू को पुलिस ने सबूत के रूप में लेकर छानबीन शुरू की। इसके बाद उसकी पहचान हुई। वह जमशेदपुर का रहने वाला निकला। इसको केंद्र बिंदु मानकर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक़ का सोमा टुड्डू की पत्नी से अवैध सम्बन्ध था।पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पति ने देख लिया था।इसलिए शाजिश कर दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव लाकर घाटी में फेंक दिया। इस पूरे मामले पर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर सकती है।

राँची पुलिस ने की थी पहचान की अपील

राँची-टाटा रोड के तैमारा घाटी स्थित काली मंदिर से बुंडू जाने वाले रास्ते पर मिली अज्ञात सड़ी-गली लाश की पहचान के लिए रांची पुलिस ने अपील की थी। शव के हाथ में बने टैटू, जिसमें देवानंद लिखा है, उस टैटू से पहचान की अपील की गई थी। पुलिस की ओर से बताया गया था कि अज्ञात शव की उम्र करीब 35 वर्ष के करीब है। दाएं हाथ में एक टैटू बना है। इसमें DEVANAND लिखा हुआ है।

इस टैटू के जरिए पहचान की अपील की गई थी। शव के आसपास से एक ब्लू रंग का हेलमेट, एक प्लेयर लिखा ब्लू चप्पल बरामद किया गया था। पहचान होने पर एसएसपी रांची के मोबाइल नंबर 9431706136, ग्रामीण एसपी रांची के मोबाइल नंबर 9431706138, एसडीपीओ बुंडू के मोबाइल नंबर 9431706144, बुंडू इंस्पेक्टर के मोबाइल नंबर 9431706191, दशमफॉल थाना के मोबाइल नंबर 9431706155 पर सूचना देने की अपील की गई थी।