पति-पत्नी गए खरीदारी करने मार्केट,इधर घर से हो गई 4 लाख के जेवरात की चोरी….

राँची।जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हटिया मस्जिद के पास किराए पर रहने वाले अविनाश कुमार के घर में चार लाख के जेवरात की चोरी हुई है। इस संबंध में अविनाश प्रसाद ने जगन्नाथपुर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 28 अगस्त की शाम 7.30 बजे वे अपनी पत्नी के साथ मार्केट खरीददारी करने निकले थे। कुछ देर बाद वे वापस लौटे तो पाया कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे में रखा अलमीरा भी टूटा हुआ है। अलमीरा में रखा चार लाख रुपए के जेवरात गायब थे। अविनाश प्रसाद ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उन्हें आशंका है कि आसपास के लोगो ने ही उनके फ्लैट में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

बेच रहा था प्रतिबंधित मांस, जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार

इधर जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बेचने वाले एक व्यक्ति तालीम हवारी (60) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तालीम हवारी मुस्लिम बस्ती हेसाग का रहने वाला है।जगन्नाथपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से हेसाग से लाकर प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने 29 अगस्त की सुबह 7.30 बजे छापेमारी की तो तालीम हवारी पकड़ा गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।