हजारीबाग:मुखिया प्रत्याशी को मारी गोली,गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया,इलाज चल रहा है

हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मुखिया प्रत्याशी को अपराधियों ने गोली मार दी।यह घटना जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम्भा पंचायत में जहां बुधवार की देर रात मुखिया प्रत्याशी सुशील कुमार को तीन गोली मारी गई है।उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालत में सुशील कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि जिले के विष्णुगढ़ में न्यू एसपीएम नक्सली संगठन के उमेश पांडेय गिरोह के अपराधियों पर गोली चलाने का शक जताया जा रहा है।बताया जा जा है कि कुछ दिन पहले उमेश पांडेय गिरोह के अपराधियों ने सुशील कुमार से रंगदारी मांगी थी। इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी नहीं देने पर गोली मारी गई है।

घर जाने के दौरान मारी गई गोली

मुखिया प्रत्याशी सुशील कुमार का विष्णुगढ़ और नावाटांड़ में दो जगह पर घर है। वह बिष्णुगढ़ के घर से नावाटांड़ घर जा रहे थे तभी बीच रास्ते में उस पर गोली मारी गई।सुशील कुमार ने पूर्व में भी जान लेवा हमला की आशंका जताते हुए उसने विष्णुगढ़ थाना में सनहा दर्ज कराया था।