हजारीबाग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 100 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले में स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट पर सोमवार को हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिकअप वैन पर लोड करीब 100 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 80 लाख रुपए आंकी गई है। 100 किलो गांजा चार अलग-अलग बोरे से बरामद किया गया है। इस बात की जानकारी हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने दी है।उन्होंने बताया कि एक पिकअप वैन से गांजा की अवैध तस्करी की जा रही थी। गांजा राउरकेला से गुमला होते हुए राँची-रामगढ़ मार्ग से ले जाया जा रहा था। जिसे पुलिस ने हजारीबाग के चोरदाहा चेक पोस्ट से बरामद कर लिया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण होते हुए गांजा की बड़ा खेप बिहार के औरंगाबाद ले जाई जा रही है। इस सूचना के आलोक में एसडीपीओ बरही के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी दल ने चौपारण के सियार कोनी में बरही की ओर से आते हुए वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक तेजी से भागने लगा। लेकिन पुलिस की टीम ने पीछा कर वाहन को चोरदाहा चेक पोस्ट के पास पकड़ लिया।इस दौरान पिकअप वैन में मौजूद दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जिसमें एक गया निवासी जनेश्वर पासवान है और दूसरा अरवल बिहार का रहने वाला रवि कुमार है।पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है