#HAPPY BIRTHDAY: झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का 45वाँ जन्मदिन,हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई..

जन्म दिन की ढेरों शुभकामनाएं और बधाई 💐–झारखण्ड न्यूज टीम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपना 45 वां जन्मदिन मना रहे है।हेमंत सोरेन झामुमो के संस्थापक और झारखण्ड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के छोटे बेटे हैं..हेमंत सोरेन झारखण्ड की राजनीति में बड़ा नाम हैं। वे झारखण्ड के कद्दावर नेताओं में माने जाते हैं।

हेमंत सोरेन 2019 में दुमका और बरहेट सीट से चुनाव जीत कर 11वें मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार झारखण्ड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ में हुआ था और बोकारो से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद पटना विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने इंटर पास किया। मां रूपी सोरेन उन्हें इंजीनियर बनाना चाहती थीं, लेकिन उनके भाग्य में कुछ और ही लिखा था। हेमंत ने 12वीं तक ही पढ़ाई की और फिर इंजीनियरिंग में दाखिला तो लिया मगर बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

2003 में उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2003 में राजनीति में पदार्पण करते हुए वे झारखण्ड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष बने।हेमंत ने पहली बार 2005 में दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह पार्टी से बगावत कर मैदान में उतरी स्टीफन मरांडी से हार गए. 24 जनवरी, 2009 से लेकर 4 जनवरी 2010 तक थोड़े वक्त के लिए हेमंत राज्यसभा के भी सदस्य रहे और फिर पहली बार 23 दिसंबर 2009 को दुमका से वर्तमान विधानसभा के लिए विधायक चुने गए।

11 सितंबर 2010 को राज्य में अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में बनी सरकार में हेमंत को मुख्यमंत्री का पद मिला। हालांकि जनवरी 2013 को झामुमो की समर्थन वापसी के चलते बीजेपी के नेतृत्व वाली अर्जुन मुंडा की गठबंधन सरकार गिरी थी। फिर श्री हेमंत सोरेन 13 जुलाई, 2013 से 23.12.2014 तक झारखण्ड 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ रहे। 2013 में वह राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने और दिसंबर 2014 तक इस पद पर रहे।