#RANCHI:जमीन दिलाने के नाम पर पुलिसकर्मी सहित कई अन्य लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

राँची।जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को राँची पुलिस ने गिरफ्तार किया है।राँची एसएसपी सुरेन्द्र झा के निर्देश पर डोरंडा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए के ठगी करने के आरोपी अशोक उपाध्याय को शनिवार को गिरफ्तार किया आज जेल भेज दिया।अशोक उपाध्याय के द्वारा जमीन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड पुलिसकर्मी और पुलिसकर्मी पदाधिकारी सहित कई अन्य लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की गई थी।

जमीन दिखाकर करते थे ठगी:-

गिरफ्तार हुए आरोपी अशोक उपाध्याय मूल रूप से पलामू जिला के रहने वाले हैं। वर्तमान में ये डोरंडा ऑफिस पाड़ा में रहते थे।राँची के गड़खटंगा में जमीन दिखाकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस पदाधिकारी सहित कई अन्य लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर लिए थे।मिली जानकारी के अनुसार ये आरोपी जमीन खरीददारों से संपर्क करते थे और खरीददारों की जरूरत के मुताबिक फर्जी तरीके से जमीन दिखाते थे।

राँची के कई थाना में ठगी सहित कई मामला है दर्ज:-

ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुए अशोक उपाध्याय के ऊपर राँची डोरंडा थाना, जगन्नाथपुर थाना और नामकुम थाना में ठगी सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं।गौरतलब है कि उपाध्याय एसोसिएट के निदेशक अशोक उपाध्याय के द्वारा कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की गई थी।इस मामले में पुलिस को अशोक उपाध्याय की तलाश थी।