प्रेम प्रसंग का विरोध करना पड़ा भारी, नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या…24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला, 3 गिरफ्तार

 

लातेहार।प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक नाबालिग लड़के को अपनी जान गंवानी पड़ी।लातेहार में नाबालिग के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे मृतक की बहन और मुख्य आरोपी के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग था।

पुलिस के अनुसार,मुख्य आरोपी अरबाज आलम (21) का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था।मृतक इस रिश्ते का विरोध करता था। इसी बात को लेकर अरबाज मृतक से नाराज था। पुलिस का दावा है कि इसी विरोध के कारण आरोपियों ने बदले की भावना से नाबालिग को निशाना बनाया।

पुलिस जांच के मुताबिक,आरोपियों ने नाबालिग को घात लगाकर पकड़ लिया और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने की नीयत से मुख्य सड़क से गुजर रहे एक हाईवा ट्रक के नीचे धक्का दे दिया।घटना में नाबालिग की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।पुलिस अधीक्षक,लातेहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

24 घंटे में पुलिस ने खोल दिया पूरा राज
गठित टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर तेजी से जांच आगे बढ़ाई। संदिग्धों से पूछताछ और मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले का 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया।गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज आलम (लगभग 21 वर्ष), पिता शमीम अंसारी, ग्राम बेन्दी, थाना व जिला लातेहार, समीर अंसारी (19 वर्ष), पिता नौशाद अंसारी, पनेरीबांध न्यू मुहल्ला चैनपुर, पलामू, वर्तमान पता ग्राम बेन्दी, लातेहार और कमलेश कुमार सिंह (19 वर्ष), पिता हरिनाम सिंह, ग्राम पतकी, थाना व जिला लातेहार शामिल हैं।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस की अब तक की जांच में हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और उसका विरोध सामने आया है। आरोप है कि अरबाज और मृतक की बहन के बीच प्रेम संबंध था और नाबालिग लगातार इसका विरोध कर रहा था। इसी विरोध को लेकर उसके खिलाफ साजिश रची गई और मौका देखकर उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई तथा वारदात में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

 

error: Content is protected !!