Ranchi:ससुराल में पत्नी से हुआ विवाद तो फांसी लगाकर कर लिया आत्महत्या,दुर्गा पूजा में गया था ससुराल

राँची।राजधानी राँची के सदर थाना क्षेत्र के बड़गाईं स्थित अपने ससुराल में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम आजाद टाेप्पाे है और वह सदर थाना क्षेत्र स्थित दीपाटाेली का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि आजाद पेंट-पुचारा का काम करता था। दुर्गा पूजा का पर्व मनाने के लिए अपनी पत्नी और दाेनाें बच्चाें के पास बड़गाईं अपने ससुराल गया हुआ था।इधर मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि ससुराल में रात 8 बजे तक आजाद सभी से अच्छे से बातचीत कर रहा था और सब सामान्य था। अचानक देर रात पत्नी के साथ क्या विवाद हुआ जिसके बाद रात लगभग 12 बजे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाए जाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस काे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।