गुमला में डायन बिसाही का आरोप लगा कर चाकू घोंपा

गुमला। गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के आदर साधु टोंगरी गांव में चल रहे जय गुरुदेव के समारोह के दौरान डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए गंदुर लोहरा ने 50 वर्षीय धनिया महतो को चाकू घोंप दिया। पीडि़त घाघरा प्रखंड के नाथपुर गांव का निवासी है। वहीं, आरोपित लोहरदगा जिले के चौकनी करंज टोली का रहेन वाला है। घटना के बाद ग्रामीणों ने गंदूर लोहरा की बांध कर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।