Ranchi:डोरंडा इलाके के एक अपार्टमेंट से गार्ड का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

राँची। राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट के गार्ड का शव बाथरूम से बरामद किया गया है।गार्ड के मोबाइल पर सुसाइड मैसेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित सुप्रभात अपार्टमेंट के बाथरूम से एक सिक्योरिटी गार्ड का शव बरामद किया गया है।बरामद शव अपार्टमेंट के ही एक गार्ड प्रकाश लोहरा का है।जो गार्ड के रूप में अपार्टमेंट में काफी दिनों से काम कर रहा था।बुधवार की सुबह जब प्रकाश अपार्टमेंट में कहीं नहीं दिखा, तब उसकी खोज शुरू हुई।जहां रेस्ट हाउस स्थित बाथरूम से प्रकाश का शव मिला।अपार्टमेंट के लोगों द्वारा मामले की जानकारी डोरंडा पुलिस को दी गई। जानकारी हासिल होने पर पुलिस की एक टीम अपार्टमेंट पहुंची तो उन्होंने पाया कि गार्ड प्रकाश का शव बाथरूम में है और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है।जांच के क्रम में प्रकाश के मोबाइल में एक सुसाइड मैसेज भी लिखा हुआ है।हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे मामले को संदेहास्पद मानकर ही जांच कर रही है।डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को बुलाकर जांच करवाई गई है। मोबाइल पर जो मैसेज मिला है, वह प्रकाश के द्वारा लिखा गया है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। मोबाइल को एफएसएल के द्वारा जांच के लिए जब्त किया गया है।

error: Content is protected !!