देवघर:महिला से सामूहिक दुष्कर्म,आरोपी ने बनाया अश्लील वीडियो,एसपी से शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आया,आरोपी फरार

देवघर।झारखण्ड के देवघर जिले के मधुपुर क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति ने देवघर के पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह से मिलकर घटना के बारे में जानकारी दी है। पीड़ित परिवार की ओर से अपनी शिकायत में बताया गया है कि घटना गत 14 जनवरी की है। महिला घर से शौच के लिए निकली थी। महिला के साथ 6 वर्ष का बच्चा था। इस दौरान दिलीप मंडल और जामुन मंडल ने हथियार के दम पर महिला को अपने कब्जे में ले लिया। एक अपराधी ने बच्चे को चाकू के नोक पर ले लिया। दूसरे ने महिला के सिर पर पिस्तौल लगा दिया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है।

इधर एसपी के निर्देश पर महिला थाना मधुपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति बाहर रहकर काम करता है। वह घर से शाम को शौच करने निकली थी। उसी बीच दोनों आरोपियों ने उन्हें हथियार के दम पर बंधक बना लिया। मुंह बंद कर कमरे में ले गए। जहां दोनों ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर बच्चे सहित जान से मारने की धमकी दी गई।वहीं घटना के दौरान एक आरोपी युवक ने अपने मोबाइल से महिला की अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद गांव के कुछ लोगों को दिखाया। घटना के बाद महिला ने पति को इसकी जानकारी दी। पति आने के बाद दोनों ने देवघर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पुलिस ने बताया कि दोनों नामजद आरोपी घर से फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

error: Content is protected !!