राँची के चान्हो में ट्यूशन के बाद घूमने निकली 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए; एक नाबालिग निरुद्ध
राँची। राजधानी राँची के चान्हो थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। 16 वर्षीय छात्रा ट्यूशन पढ़ने के बाद अपनी सहेली और उसके भाई के साथ घूमने निकली थी। इसी दौरान दो युवकों पर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। वहीं, उसकी सहेली के साथ भी छेड़खानी की गई। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा रविवार को ट्यूशन पढ़ने के बाद अपनी सहेली और उसके भाई के साथ घूमने गई थी। उनके साथ कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे। इसी दौरान कथित तौर पर दो युवकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, उसकी सहेली के साथ छेड़खानी की गई। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर चान्हो थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, निरुद्ध नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई की पुष्टि
ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि 16 वर्षीय छात्रा अपनी सहेली और उसके भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने के बाद घूमने गई थी। इसी दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसकी सहेली के साथ छेड़खानी की घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

