सोशल मीडिया पर दोस्ती,फिर होटल में बनाया शारीरिक सम्बंध,उसके शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण,गर्भवती होने पर कराया गर्भपात,अब शादी से मुकर गया…

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना में शादी का झांसा देकर यौन शोषण की प्राथमिकी एक 22 साल की युवती ने विद्यासागर पाणिग्रही नाम के युवक के विरुद्ध दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह चुटिया थाना क्षेत्र में रहती थी।राँची नगर निगम कार्यालय में काम भी करती थी। उसी दौरान सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती विद्यासागर पाणिग्रही से हुई। विद्या सागर खूंटी के रनिया का रहने वाला है। दोस्ती होने के बाद दोनों की फोन पर अक्सर बातचीत होने लगी। एक दिन विद्यासागर ने पीड़िता को कहा कि वह राँची उससे मिलने के लिए आ रहा है। उसने पीड़िता को चुटिया स्टेशन रोड में मिलने के लिए बुलाया। दोनों शाम में करीब सात बजे स्टेशन रोड में िमले। विद्यासागर ने पीड़िता को कहा कि वह मुंबई काम करने के लिए जा रहा है, लौटने के बाद वह उससे शादी करेगा। यह झांसा देकर विद्यासागर पीड़िता को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले गया और उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाया।उसने पीड़िता को आश्वासन दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद वह राउरकेला चला गया।

पीड़िता ने दबाव बनाया तो पैसे भेज करवाया गर्भपात

कुछ दिन बाद पीड़िता भी राँची से हिमाचल प्रदेश काम करने के लिए चली गई। उसने विद्यासागर को कहा कि वह गर्भवती हो गई है। उससे शादी करना चाहती है। इसपर विद्या सागर ने उसे कहा कि पहले गर्भपात कराओ फिर वह उससे शादी करेगा। इसके लिए उसने पीड़िता को पांच हजार रुपए भी भेजे। पीड़िता ने गर्भपात भी करा लिया। लेकिन विद्या सागर शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। अब वह पीड़िता को धमकी दे रहा है कि अगर वह दबाव बनाएगी तो उसे जान से मार देगा। विद्या सागर अब उससे शादी नहीं करना चाहता। इसके बाद पीड़िता ने उसके विरुद्ध चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।