शादीशुदा महिला घर से गायब थी,पिता ने महिला के पति पर अपहरण का मामला दर्ज कराया,पुलिस ने महिला को प्रेमी के घर से बरामद किया..

पलामू।शादीशुदा महिला घर से गायब थी।इस सम्बंध में महिला के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया और बेटी को खोजने की गुहार लगाई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो महिला को बरामद कर लिया है। वह,अपने प्रेमी के घर पर आराम से रह रही थी। यह मामला झारखण्ड के पलामू जिले का है। महिला 5 महीने पहले गायब हो गई थी।मिली जानकारी के मुताबिक करीब 1 साल पहले युवती की शादी हुई थी लेकिन 3 महीने बाद ही वह मायके आ गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ और तय हुआ कि पति-पत्नी अब अलग रहेंगे। इसके बाद 5 महीने पहले लड़की अचानक घर से गायब हो गई। पिता ने इसी 19 फरवरी को मेदिनीनगर सदर थाना में दामाद के विरुद्ध बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।अब सदर थाना पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया लेकिन उसके पति के घर से नहीं बल्कि प्रेमी के घर से ।पुलिस ने महिला को सदर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली इस महिला को पांकी थानाक्षेत्र अंतर्गत सरोना गांव के रहने वाले राजकुमार भुइयां के घर से बरामद किया। राजकुमार, महिला का प्रेमी है। इधर, विवाहिता ने बताया कि वो स्वेच्छा से प्रेमी संग भागकर जम्मू चली गई थी। वहीं शादी भी कर ली।

इधर, सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि झूठा केस दर्ज करने के आरोप में लड़की के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जायेगी।