फेसबुक पर 2 साल पहले हुई दोस्ती:मंदिर पूजा अर्चना करने गई,प्रेमी संग भागी एक बच्चे की माँ….

बिहार के समस्तीपुर में एक महिला प्रेमी संग फरार हो गई।बताया जाता है कि सावन में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के बहाने एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का एक बच्चा भी है। पति उसे खोज रहा है, और पत्नी के लापता होने की शिकायत थाने में की है।बताया जा रहा है कि दो साल पहले फेसबुक के जरिए एक बच्चे की माँ श्यामभरि मिश्र (30) रितेश (25) के सम्पर्क में आई। दोनों में बातें होने लगी। श्यामभरि का पति भास्कर कुमार (38) गोवा में रहकर नौकरी करता है। महिला और प्रेमी

इधर वैशाली जिले के पातेपुर के रहने वाले पति भास्कर कुमार (38) ने नगर थाने में आवेदन दिया है। भास्कर ने दोनों के बीच व्हाट्सएप पर होने वाली बातचीत को शेयर किया है। पति ने शहर के धरमपुर के रहने वाले रितेश उर्फ सोनू पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला को आखिरी बार लोगों ने शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में देखा था।

भास्कर का कहना है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से थोड़ी बीमार है। वह गोवा में रहता थे। पत्नी वैशाली के पातेपुर में सास-ससुर के साथ रहती थी। इसी दौरान समस्तीपुर के रितेश से दोनों की फेसबुक से दोस्ती हुई। दोनों फोन पर भी बातचीत करने लगे।पति का आरोप है कि इस दौरान वह मायके जाने के बहाने समस्तीपुर आकर युवक से मिलने लगी। उसकी पत्नी का मायका दरभंगा जिले में है। फिर दोनों काफी करीब हो गए। महिला के पति

जलाभिषेक के लिए घर से निकली थी

पति के अनुसार उसकी पत्नी सावन के पहले दिन 4 जुलाई को जलाभिषेक के लिए घर से निकली थी। लोगों ने काफी देर तक समस्तीपुर थानेश्वर स्थान मंदिर में उसे देखा था। फिर वह घर नहीं लौटी। वहीं 5 जुलाई की शाम महिला के पति ने नगर थाने में आवेदन दिया। इस दौरान युवक के धरमपुर स्थित घर भी गए, लेकिन युवक घर पर नहीं मिला। इससे उसका शक और बढ गया है।

इस सम्बन्ध में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विक्रम आचार्या ने कहा कि पातेपुर के एक युवक ने आवेदन दिया है। वहीं महिला पातेपुर से निकली है, इसलिए युवक को पातेपुर थाना जाने की सलाह दी गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।