भीषण सड़क दुर्घटना में चार बाराती की मौत,चालक को झपकी आने से मिनी ट्रक पुल से टकरा कर पलट गई,आधा दर्जन लोग घायल

सरायकेल।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है।ये हादसा चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू में गुरुवार की सुबह बारात से लौट रही मिनी ट्रक पुल से टकरा कर पलट गई। बारात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा से कांदर बेड़ा के पास रामगढ़ गई थी। मिनी ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुल से टकरा के बाद चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। सड़क हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग घायल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है।बताया जा रहा है कि हादसा करीब 4 बजे हुआ। मरने वालों की पहचान सुनील सिंह मुंडा(22),शंकराडीह,शैलेंद्र मछुआ (25) दारुदा, टोला नीमडीह, भीम सिंह मुंडा (14) दारुदा, टोला नीमडीह तथा नीलम सिंह मुंडा(17) दारुदा टोला नीमडीह के रूप में की गई है। तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई। एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घायलों में चौका थाना क्षेत्र के उरमाल के सोनू सिंह, लव सिंह मुंडा, ईचागढ़ के दारूदा का शैलेंद्र मछुआ, शिबू मछुआ बुद्धेश्वर मुंडा ,ईचागढ़ के शंकरडीह का अजय कुमार महतो आदि शामिल हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में घायलों का इलाज शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक ड्राइवर ने दिन भर पंचायत चुनाव के लिए प्रचार किया था। इसके बाद वाहन लेकर बारात चला गया।रात में पार्टी की। इसके कारण चालक को गाड़ी चलते समय नींद आ गई। नींद के कारण यह हादसा हुआ। वाहन पर लोगों के साथ-साथ साउंड बॉक्स, लाइडस्पीकर भी रखे गए थे। दुर्घटना में वाहन का एक चक्का तक निकल गया।