जमशेदपुर में फायरिंग मामला:माँ के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर जेवर व्यव्सायी को मारा था गोली,रंगदारी मामला गलत निकला,आरोपी राजा समेत दो गिरफ्तार

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर के उलीडीह थाना थाना क्षेत्र के खनका में अजय वर्मा पर फायरिंग मामले में रंगदारी की बात गलत साबित हुई।इस घटना में जांच के बाद पुलिस को दूसरा पहलू मिला है।आगे भी जांच जारी है।दरअसल जांच में पुलिस को अवैध संबंध की बात सामने आयी है।इधर घटना के बाद ही पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी राजा थापा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है राजा के पिता संजय थापा

वहीं इस संबंध में राजा के पिता संजय थापा ने बताया कि उनकी पत्नी का आचरण ठीक नही है।वे ऑटो चलते है और बेटा राजा ट्रेलर चालक है।घटना के वक्त भी वे ऑटो चलाने गए थे।इसी बीच अजय उनके घर आया था। यह बात राजा को पता चली तो वह घर पहुंचा। घर में उसने अजय को अपनी माँ के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।इसके बाद दोनो के बीच बकझक शुरू हुई।इस दौरान राजा आवेश में आकर बंदूक निकाली और अजय को मारने दौड़ा। अजय छत की ओर भागा जहां राजा ने उसे गोली मारी।संजय ने बताया कि उनकी पत्नी के साथ अजय का बीते 9 साल से अवैध संबंध है।पूर्व में भी बेटे ने अजय को समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं समझा , जिस कारण दोनों के बीच झडप भी हई।

इधर झड़प के बाद अजय ने पुलिस के समझ मारपीट और छिनतई का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दी थी।उन्होंने कहा कि बेटे ने जो भी किया सही किया।इस मामले में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि राजा समेत दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। रंगदारी को लेकर फायरिंग की बात गलत है।जहां तक बात अवैध संबंध की है तो पुलिस अनुसंधान कर रही है।