कंस्ट्रक्शन कम्पनी के साइट पर गोलीबारी,अपराधियों की गोली से घायल हुए परचेज मैनेजर,अस्पताल में भर्ती,पुलिस जांच में जुटी है

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में स्थित केके कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर अपराधियों ने गोलीबारी की है।अपराधियों ने तीन गोली चलायी है।जिसमें से एक गोली साइट के परचेज मैनेजर विजय धवन को लगी है।विजय धवन के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल,राँची में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की सुबह जब परचेज मैनेजर विजय धवन साइड पर पहुंचे। तब बाइक सवार दो अपराधियों ने उनपर गोली बरसायी।अपराधियों की एक गोली मैनेजर के पैर पर लगी। जबकि दो गोली मिस हो गयी।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये। घटना के बाद से साइट पर काम कर रहे मजदूरों में दहशत का माहौल है।घटना की जानकारी मिलते ही बरकाकाना ओपी प्रभारी विनय कुमार,आरपीएफ , जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।