कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को लगी गोली,पटना के मैक्स अस्पताल में भर्ती….

पटना।बिहार के सारण जिले के गरखा प्रखंड के गौहर बसंत की रहने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका निशा उपाध्याय को एक कार्यक्रम के दौरान गोली लग गई है।उन्हें गंभीर स्थिति में आनन-फानन में इलाज के लिए पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।फेमस भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने काफी कम समय में काफी शोहरत और नाम कमाया है। उनके भोजपुरी गीतों के काफी लोग दीवाने हैं।

जानकारी के अनुसार निशा उपाध्याय एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। इसी बीच कुछ लोगों के द्वारा वहां पर फायरिंग शुरू कर दी गई।एक गोली उनके पैर में जाकर लग गई।गोली लगने के बाद वो वहीं पर गिर पड़ीं। इसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें आनन-फानन में पटना के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी सूचना उनके परिवार वालों को भी दी गई,जिसके बाद परिवार के लोग भी पटना मैक्स हॉस्पिटल पहुंच गए।

वहीं,इस घटना के बाद काफी हड़कंप मचा हुआ है और उनके बहुत से जानने वाले लोग उनका हालचाल जानने पटना के मैक्स अस्पताल पहुंच चुके हैं।गौरतलब है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे, इसी में यह घटना घटी है।घटना के बाद फायरिंग करने वाले लोग वहां से फरार हो गए हैं।फायरिंग की सूचना मिलने के बाद गरखा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।जिसके यहां यह कार्यक्रम था, उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

उपनयन संस्कार में शामिल होने पहुंची थी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक,सारण के जनता बाजार थाने के सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार कार्यक्रम प्रस्तुति देने पहुंची भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को मंगलवार रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई।बताय जाता है कि सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर में मंगलवार को उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में रात में सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची हुई थी।बताया जाता है कि देर रात रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई, जिससे वे अचेत होकर गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उनके सहयोगी निजी वहां से पटना लेकर चले गए।