Ranchi:मंडा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चली गोली,दो युवक के पैर में लगी गोली…रिम्स में भर्ती….

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची के इटकी थाना के क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह मंडा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विवाद में गोली चलने की घटना हुई।यह घटना आज सुबह 4:00 बजे की है।बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी की घटना में दो युवक घायल हो गए हैं।घायल युवक की पहचान रवि नायक और अमर लकड़ा के रूप में हुई है।दोनों घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है। इस संबंध में इटकी थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि मंडा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था,उसी दौरान गोली चली है। गोली दोनों व्यक्ति के पांव में लगी हुई है।गोली मारने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया है।फिलहाल अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वजह से गोली चली है।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।पुलिस की माने तो दोनों युवक एक ही गोली से घायल हुआ है।

इधर पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जो दो युवक घायल हैं, कहीं उन्हीं के द्वारा गोली तो नहीं चलाई गई है, क्योंकि अगर कोई किसी को निशाना बनाकर गोली चलाता तो गोली पैर में नहीं लगती पुलिस को भीड़ से मात्र एक ही खोखा मिला है।जबकि गोली दो युवकों को लगी है गोलीबारी की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस एफएसएल का भी सहयोग ले सकती है।