भाभी से अवैध-सम्बन्ध के चलते पत्नी की हत्या कर शव गंगा में फेंका,4 दिन बाद नदी से मिली लाश,ससुराल वाले फरार

बिहार के वैशाली में एक पति ने अपनी भाभी के प्यार में पत्नी (28) की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया।महिला दोनों के अवैध संबंध का विरोध करती थी। पति अरविंद ने कुछ दिन पहले ही अपने हिस्से की जमीन बेचकर भाभी को 50 हजार रुपए दिए थे। पत्नी को इस बात की जानकारी लगी तो उसने फिर विरोध किया। 9 अक्टूबर को पति ने उसकी हत्या कर दी और शव गंगा नदी में फेंक दिया। 4 दिन बाद 13 अक्टूबर को पुलिस ने शव बरामद किया है। आरोपी पति और ससुराल वाले फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।सूचना मिलने के बाद जब 9 अक्टूबर को महिला के परिवार वाले भी उसके ससुराल पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही ससुराल वालों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर खदेड़ दिया था।इसके बाद मायके वालों ने राघोपुर थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक पति और ससुराल वाले फरार हो चुके थे। इसके बाद मायके वालों ने केस दर्ज कराया और शव की खोजबीन में जुट गए, लेकिन उन्हें शव नहीं मिला। पुलिस ने 13 अक्टूबर को गंगा नदी से शव बरामद किया है। आरोपी पति

शुक्रवार (13 अक्टूबर) को गंगा नदी से शव बरामद करने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका की पहचान पटना जिला के फतुहा नदी थाना क्षेत्र के गधोंचक गांव निवासी जीमल राय की 24 बेटी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि प्रीति की शादी 4 साल पहले राघोपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरा पंचायत निवासी बाल किशुन राय के बेटे अरविंद कुमार से शादी हुई थी। प्रीति की डेढ़ साल की एक बच्ची भी है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर मृतिका प्रीति के जीजा जय प्रकाश ने बताया कि उसके पति अरविंद का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था। जिसका वो अक्सर विरोध करती थी। दोनों के बीच में अक्सर इसी बात को लेकर झगड़े भी होते थे। अरविंद अक्सर उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। कई बार उसके साथ मारपीट भी की थी।

इस सम्बंध में राघोपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों ने हत्या करने का आरोप पति और ससुराल वालों पर लगाया है। प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी पति और ससुराल वाले फरार हैं। उनकी गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।