चालक को लगी झपकी और स्कॉर्पियो कंटेनर से जा टकराई,7 लोगों की मौत,5 घायल,सभी की हालत गंभीर…

सासाराम।बिहार के रोहतास में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है।जहां कंटेनर और स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 5 घायल हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार अहले सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के ड्राइवर को झपकी लग गई। नींद की वजह से वो गाड़ी पर कंट्रोल खो बैठा और कंटेनर से टकरा गया।यह हादस पखनारी पेट्रोल पंप के पास NH-2 पर कंटेनर और स्कॉर्पियो के बीच भीषण भिड़ंत हुई है।मृतकों में तीन लड़के, दो महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी रोहतास से कैमूर की ओर जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।जानकारी मिली है कि परिवार ने 2 दिन पहले ही स्कॉर्पियो खरीदी थी। उसी गाड़ी से सभी लोग बोधगया घूमने निकले थे। लौटने के दौरान ये हादसा हो गया।हादसा इतना भीषण था कि आगे से स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। अगली सीट पर लगा एयर बैग टूटकर पिछली सीट तक आ गया। एक्सपर्ट की माने तो ऐसा तभी हो सकता है जब गाड़ी की स्पीड कम से कम 120 किमी प्रतिघंटा या उससे ज्यादा हो।

बताया जाता है कि सुदेश्वर शर्मा अपने परिवार के साथ बोधगया से अपने गांव कुरियारी थाने के सबार कैमूर वापस लौट रहे थे। तभी बुधवार सुबह स्कॉर्पियो के ड्राइवर को झपकी लग गई। इसकी वजह से आगे जा रहे कंटेनर में स्कॉर्पियो पीछे से भिड़ गई। घटना में स्कॉर्पियो के पचखड़े उड़ गए हैं। घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो कंटेनर में फंस गई।जिसे टोल प्लाजा के हाइड्रा गाड़ी से स्कॉर्पियो को कंटेनर से बाहर खींचकर निकाला गया। इसमें 6 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि एक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। पांच लोग बुरी तरह से घायल हैं।

मृतकों में सुद्धेश्वर शर्मा की पत्नी राजमुनि देवी,उसकी 5 साल की बेटी, प्रेमलता(35), बेटा रविनंदन कुमार(30) की मौत हो गई है। आदित्य कुमार(12) पिता अरविंद शर्मा की भी मौत हुई है। दुर्घटना में 16 साल के किशोर और 5 साल के बच्चे की भी मौत हुई है। सुद्धेश्वर शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।