धनबाद:6 माह से 14 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म,प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात,लड़की की स्थिति बिगड़ी,एक गिरफ्तार

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के कपुरिया ओपी के ओलीडीह में सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भपात का ससनीखेज मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि गांव के ही 4 लोग पिछले 6 महीने से 14 साल की बच्ची को डरा-धमका कर दुष्कर्म कर रहे थे।जब बच्ची प्रेग्नेंट हो गई तो उसका गर्भपात करा दिए। इस दौरान लड़की की हालत बिगड़ी तो वे उसे उसके घर के आगे छोड़कर फरार हो गए।इस मामले में गांव के ही उदय सिंह, विराट सिंह, धीरज सिंह, विवेक सिंह के साथ कपुरिया पैक्स के चेयरमैन कंठी सिंह के खिला पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की शिकायत पर कंठी सिंह को साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नाबालिग की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई ह

जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए अपने बयान में नाबालिग ने बताया है कि वो गांव में अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ अकेले रहती थी। जुन महीने में एक दिन गांव के ही उदय सिंह, विराट सिंह, धीरज सिंह, विवेक सिंह ने उसे पकड़कर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि वो किसी को इस बात की जानकारी दी तो उसके साथ बुरा होगा। इसके बाद आए दिन धमका कर ये लोग उसका दुष्कर्म करते रहे।

इधर जब नवंबर महीने में आरोपियों को शक हुआ कि नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई है। इसके बाद वे उसे लेकर अस्पताल में जांच कराए तब उनका शक सही निकला। इसके बाद 25 नवंवर को नाबालिग का धनबाद के एक नर्सिंग होम में गर्भपात करा दिया। इसी दौरान उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो वे उसे उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।