देवघर:अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली,अस्पताल में भर्ती

राँची।झारखण्ड के देवघर में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित सनबेल बाजार की है। जहां पर अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।आनन-फानन में घायल युवक को देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सम्बंध में नगर थाना प्रभारी ने बताया है कि यह मामला दोपहर 3:30 बजे की है।जहां पर अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है।