Ranchi:सोने का चेन छिनतई कर अपराधी हो गए फरार,चिल्लाती रह गई महिला..…..

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में खटाल से दूध लेकर घर लौट रही महिला के गले से दो बाइक सवार अपराधियों ने चेन छिनतई कर फरार हो गए। इस संबंध में अरविंद नगर निवासी कुमारी प्रिया ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुमारी प्रिया 7 अक्टूबर की शाम 5.45 बजे खटाल से दूध लेकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में रवि डिस के पास एक काले रंग की बाइक से दो युवक आए। उसमें से एक ने उनके गले से पिछे से आकर चेन छिन लिया और अशोक कुंज की ओर भाग निकले। महिला चिल्लाती रह गई, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। महिला ने बताया कि उनके चेन की कीमत 80 हजार रुपए थी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।