देवघर:एक ही गांव से 11 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

देवघर।झारखण्ड के देवघर जिले की पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार किया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी सारठ थाना क्षेत्र के पिण्डारी गांव से हुई है। बताया गया कि पुलिस की जांच में पता चला है कि अपराधियों ने लोगों से ठगी करने के लिए मरने वाले लोगों के नाम पर सिमकार्ड ले रखा था।बताया जाता है की अब मोबाइल कॉल के जरिए ठगी के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ गई है।इसलिए पढ़े लिखे लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए अपराधी नए तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं।बताया गया कि देवघर के पुलिस अधीक्षक धनजंय कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में साइबर अपराधियों को बड़ा गिरोह सक्रिय है। इनकी गिरफ्तारी के साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में मुजफ्फर शेख, अब्बास शेख, सगीर अंसारी, नरसुद्दीन अंसारी, अमन अंसारी, जुबेर अंसारी, सराफत अंसारी, शमशेर अंसारी,समीर अंसारी उमाकांत मंडल व सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 25 मोबाइल फोन व 35 सिमकार्ड बरामद किए गए हैं। अब्बास शेख का आपराधिक इतिहास है। वह पूर्व में सरायकेला के एक मामले में जेल गया था। फिलहाल बेल पर बाहर आया था। दूसरे आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!