दुमका:150 फीट नीचे पत्थर खदान में बोल्डर लदा हाइवा गिरा,खलासी की मौत

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले में पत्थर खदान में एक बोल्डर लदा हाइवा गिर गया है।जिसमें खलासी की मौत हो गई है।ये हादसा जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र मंझलाडीह गांव स्थित एक पत्थर खदान की है।बताया जा रहा है की हाइवा लगभग डेढ़ सौ फीट नीचे पानी में हाइवा गिरा हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच में जुट गयी है।पुलिस द्वारा क्रेन मंगवा कर शव और हाइवा को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में कई हादसे हो चुके हैं। लोगों की जान जा चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक,शिकारीपाड़ा प्रखंड के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र मंझलाडीह गांव स्थित एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया है। बोल्डर लोड हाइवा अनियंत्रित होकर गिर गया।इससे हाइवा के खलासी की मौत हो गई है। पुलिस को इसकी सूचना दी गयी है। इसके बाद पुलिस मौक पर पहुंच गयी है और जांच में जुटी है।इधर, हाइवा को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा क्रेन मंगवा कर शव और हाइवा को निकालने का प्रयास हो रहा है।वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।