लॉकडाउन भारत 2:0 स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस से 38 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस से 38 लोगों की मौत हो गई है और 1,076 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में मरीजों की संख्या 11, 439 हो गई है। इनमें से 9,756 लोगों का इलाज जारी है और 1,306 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, 377 लोगों की इससे मौत हो गई है।

हजार से ज्यादा मामले वाले राज्य

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अभी तक 2,687 मामलों की पुष्टि हो गई है। 259 लोग ठीक हो गए हैं और 178 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली में अब तक 1,561 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 30 लोग ठीक हुए हैं और 30 की मौत हुई है।

तमिलनाडु में 1,204 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 81 लोग ठीक हुए हैं और 12 लोगों की मौत हो गई है।

राजस्थान में अब तक 969 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 147 लोग ठीक हो गए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है।

400 से ज्यादा मामले वाले राज्य

मध्य प्रदेश में अब तक 730 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 51 लोग ठीक हो गए हैं और 50 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में अब तक 660 मामले सामने आए हैं। इनमें से 50 लोग ठीक हो गए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है।

गुजरात में 650 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 59 लोग ठीक हो गए हैं और 28 लोगों की मौत हो गई है।

तेलंगाना में अब तक 624 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 100 लोग ठीक हो गए हैं और 17 लोगों की मौत हो गई है।

आंध्र प्रदेश में 483 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 16 लोग ठीक हुए हैं और 9 की मौत हो गई है।