BigBreaking: झारखण्ड में 3 और कोरोना मरीजों की पुष्टि, राज्य में 27 हुई संख्या

राँची। रिम्‍स से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. कुल मिलाकर झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या अब 27 हो गई है. जिसमें दो की मौत हो चुकी है। इनमें 2 राँची हिंदपिड़ी,एक सिमडेगा के मरीज शामिल हैं। आज रिम्‍स में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।रिम्‍स निदेशक डॉ डीके सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कुल मिलाकर झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या अब 27 हो गई है. जिसमें दो की मौत हो चुकी है

राँची के कोरोना हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी में 13 हुई संख्या

आज जो मिले हैं इनमें राँची हिदपिड़ी के 2 एक सिमडेगा के मरीज शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार राँची के 2 पॉजिटिव मरीज हिंदपीढ़ी के संक्रमित मरीज के संपर्क में थे।इस तरह हिंदपिड़ी में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए है जिसमे 1 की मौत रविवार को हो गई है। बोकारो में 9 कोरोना मरीज जिसमे 1 की मौत हुई है। हजारीबाग 2,वकोडरमा 1, गिरिडीह 1 और आज सिमडेगा का पहला पॉजिटिव केस मिला है।

मंगलवार को रिम्‍स में तीन और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। कुल जांच किए गए 182 सैंपल में 3 पॉजिटिव और 179 निगेटिव मिले हैं। मंगलवार को राज्य में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 2 संक्रमित राँची के हिंदपीढ़ी और एक सिमडेगा के रहने वाले हैं। रिम्‍स निदेशक डाॅ डीके सिंह ने इन तीन ताजा मामलों की पुष्टि की है। इस तरह झारखंड के कुल 27 कोरोना संक्रमित मरीजों में अकेले राँची से 13 पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि बोकारो के 9, हजारीबाग के 2 और कोडरमा, गिरिडीह तथा सिमडेगा में एक-एक मामले सामने आए हैं।

सिमडेगा जिला का पहला केस

सिमडेगा में जिस कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है वह जिला का पहला कोरोना संक्रमित मरीज है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुदुरटोली गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय युवक लोहरदगा में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। युवक को एहतियात के तौर पर पहले से ही क्वारेंटाइन में रखा गया था।