धनबाद:बीसीसीएल आउटसोर्सिंग डंप में मिला शव, हत्या की आशंका पर हंगामा…जांच में जुटी है पुलिस…

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले में झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह कांटा घर के समीप आउटसोर्सिंग डंप में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।मृतक की पहचान जेलगोड़ा 7 नंबर खपड़ाधौड़ा निवासी 45 वर्षीय शमीम अंसारी उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार गुड्डू का इस तरह सुनसान स्थान पर शव मिलना कई सवाल खड़ा करता है। लोगों ने आशंका जताई है कि यह मामला हत्या का हो सकता है।स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।लोगों का कहना है कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी।

सूचना मिलने के बाद जोड़ापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस की मौजूदगी में भी लोगों का आक्रोश देखने को मिला।इस संबंध में थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि डंप क्षेत्र से एक शव बरामद किया गया है, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं।प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!