पलामू:पति-पत्नी को अपराधियों ने गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे..जांच में जुटी है पुलिस..

 

पलामू। झारखण्ड के पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक और उसके पति को गोली मार दी। प्रज्ञा केंद्र संचालक को पैर में गोली लगी है,जबकि उनके पति को गोली कान से छूते हुए निकल गई। दोनों को इलाज के लिए लातेहार के बरवाडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है। रामगढ़ के थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारी है, जिसकी छानबीन की जा रही है। इस मामले में अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार में शमा परवीन नामक महिला प्रज्ञा केंद्र का संचालन करती है।वह बरवाडीह की रहने वाली है। वह अपने पति इसराफील के साथ हूंटार जा रही थी, इसी क्रम में अपराधियों ने गोली मारी और लूट की घटना को अंजाम दिया।

जख्मी इसराफील ने बताया कि वह बाइक से हुंटार जा रहे थे इसी क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोका और लूट का प्रयास करने लगे।लूट का विरोध करने पर फायरिंग की गई।अपराधी पैसों से भरा बैग लेकर चले गए हैं, जिसमे लगभग तीन लाख रुपए थे। अपराधियों ने इस दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग भी की है।वे लोग दो बाइक पर सवार थे। लातेहार के बरवाडीह की जिला परषिद सदस्य संतोषी शेखर जख्मी प्रज्ञा केंद्र संचालक और पति का हाल चाल जानने पहुंची थी, उन्होंने इस मामले में जख्मियों की इलाज के लिए मदद की है।

error: Content is protected !!