वेलेंटाइन डे के मौके पर राँची में जलवा बिखेरने आ रही डांस क्वीन सपना चौधरी के साथ कई भोजपुरी स्टार।

राँची: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी डांस की क्वीन कही जाती हैं। छोटी सी उम्र से ही डांस और सिंगिंग करने वाली सपना के आज लाखों फैंस हैं। लोग उनके डांस को काफी पसंद करते हैं। हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी पहली बार रांची आ रही हैं। 14 फरवरी को आयोजित होने वाले वैलेंटाइन नाईट कार्यक्रम में वे अपना परफॉरमेंस देंगी। यह कार्यक्रम हरमू बाईपास रोड स्थित द कार्निवल में आयोजित किया जायेगा।

डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के आयोजक आनंद कुमार ने रांची में प्रेसवार्ता के दौरान कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सपना चौधरी के अलावे बॉलीवुड सिंगर इंदु सोनाली के साथ- साथ हिंदी और भोजपुरी के कई कलाकार इस दिन लाइव परफॉरमेंस देंगे।

प्रेसवार्ता में दी जानकारी इस शानदार शाम में खाने- पीने का भी उचित प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रांची के लोगों को मनोरंजन के साथ लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में एंट्री को लेकर उन्होंने बताया कि एंट्री सिर्फ पास के जरिये ही होगा। प्रेसवार्ता में कशिश झा, राकेश सिंह, संजय सिंह, विकास सिंह, इंद्रजीत सिंह एवं अन्य उपस्थित रहें।

कौन है सपना चौधरी

12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला। हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना को उसके पहले गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे ‘सॉलिड बॉडी’।

एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे।