चचेरे भाई ने किया नाबालिग से दुष्कर्म,पुलिस ने त्वरित करते हुए आरोपी को दबोचा…

 

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है।यहां चचेरे भाई ने 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को नहीं बताने अन्यथा जान से मारने की धमकी भी दी।जानकारी के अनुसार नाबालिग के माता-पिता युवती को घर पर पढ़ाई करने के लिए छोड़कर दूसरा प्रदेश ईट भट्ठा काम करने के लिए गए हुए हैं। 16 मार्च की दोपहर नाबालिग घर पर अकेली थी और टीवी देख रही थी।इसी दौरान चचेरा भाई घर के अंदर घुसा और जबरन नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और घटना के संबंध में किसी को ना बताने अन्यथा जान से मार देने की धमकी भी दिया।जिसके डर से युवती घर के अन्य सदस्यों को नहीं बतायी।सिर्फ वह अपने मां और पिता को बतायी। जिसके बाद माता पिता ईट भट्ठा से घर पहुंचे और मंगलवार को परिजन पीड़िता को लेकर घाघरा थाना पहुंचे। जहां लिखित शिकायत करते हुए घटना की सारी जानकारी दी।इस संबंध में थानेदार मोहन कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। आवेदन मिलते हैं आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!