दुमका:अवैध कोयला खदानों पर प्रशासन ने की बड़ी कारवाई, कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

 

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के हीरापुर चितराकुंडी इलाके में संचालित कोयला खदानों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप है।दरअसल, प्रशासन को यह सूचना मिली थी कि हीरापुर चितराकुंडी में अवैध रूप से कई जगह कोयला का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद शिकारीपाड़ा अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें खनन निरीक्षक गौरव कुमार और मनजीत दुबे के साथ स्थानीय थाना प्रभारी अमित लकड़ा और वनपाल तारिणी मंडल मौजूद थे। इसके साथ में किसी अनहोनी से निपटने के लिए भारी संख्या में महिला और पुरुष बल को भी शामिल किया गया।टीम द्वारा दो जेसीबी के माध्यम से तीन वैसे अवैध कोयला खदानों, जो वर्तमान में संचालित हो रहे थे, उसकी डोजरिंग की गई।इसके साथ ही दो पुराने खदानों को भी ध्वस्त किया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया।

सीओ ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।इससे पहले बादलपाड़ा के इलाके में भी कोयला खदानों को स्थाई रूप से बंद कराया गया था। अब यहां पर यह कठोर कार्रवाई की गई है।अगर इस तरह की कोई सूचना आगे भी आती है तो डोजरिंग का कार्य जारी रहेगा।

error: Content is protected !!