धनबाद में पुलिस के सामने घंटों रौंदाता रहा मुख्यमंत्री का पोस्टर…तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पोस्टर हटा…

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद शहर के व्यस्ततम मार्ग पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक विशाल पोस्टर सड़क पर गिरा गया था।जिसे न केवल तेज रफ्तार गाड़ियां कुचल रही हैं। बल्कि राहगीर भी बेबस या बेखबर होकर उसे रौंदते हुए गुजर रहे थे।घंटों सड़क पर इसी तरह पोस्टर पड़ा रहा।इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल कर दिया।वीडियो वायरल होते ही प्रशासन ने पोस्टर हटा दिया है।

इस तस्वीर ने जिले की पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।क्योंकि जिस जगह पर मुख्यमंत्री का पोस्टर गिरा हुआ है वहीं पर ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट भी है लेकिन किसी ने भी पोस्टर हटाने की कोशिश नहीं की।कई घंटों तक लोग पोस्टर को अपने कदमों के नीचे कुचलते रहे।

सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग्स और पोस्टरों का जमीन पर गिरना एक सामान्य प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन घंटों तक उसी स्थिति में पड़े रहना और उसे वाहनों के पहियों तले कुचले जाते देखना प्रशासनिक उदासीनता की पराकाष्ठा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शहर के रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री का पोस्टर घंटों लोगों के पैरों तले रौंदा जाता रहा लेकिन किसी ने भी उसे हटाने की जहमत नहीं उठाई वो भी तब जब जहां पोस्टर गिरा है वहां से कुछ ही दूरी पर धनबाद ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट है।वहीं सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल होने पर लोगों ने अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।कई लोगों का कहना है कि तस्वीर देखकर तुरन्त अधिकारी पर एक्शन होना चाहिए।

error: Content is protected !!