शराब के अड्डे में कर रहा था पिस्टल को चेक,अचानक चली गोली और दोस्त के पेट में जा लगी, हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के गांडेय के झरघट्टा में सोमवार देर रात गोली लगने से युवक के घायल होने के मामले का खुलासा हुआ।इस मामले में पुलिस ने न सिर्फ गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बल्कि जिस 7.65 एमएम के पिस्टल से गोली चली थी,उसे भी बरामद कर लिया गया है।मिली जानकारी अनुसार जिस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह घायल टिंकू मरीक का दोस्त है। गिरफ्तार युवक ने घटना की विस्तृत जानकारी भी पुलिस को दी है।बता दें कि सोमवार देर शाम गांडेय थाना इलाके के झरघट्टा में गोली चली थी। यहां मुफस्सिल थाना इलाके के जामाबाद निवासी टिंकू मरीक के पेट में गोली लगी थी।जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। इधर सूचना मिलते ही एसपी ने एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में टीम बनाया। टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के अलावा गांडेय पुलिस को शामिल किया गया।टीम जब घटनास्थल पर जांच करने पहुंची तो, उस स्थान पर किसी प्रकार का प्रमाण नहीं मिला।उसके बाद यह पता चला कि गोली देसी शराब के अड्डे में चली है। ऐसे में पुलिस झरघट्टा के उस घर पर पहुंची, जहां शराब बेची जाती है। वहां पहुंचते ही मामला खुल गया।घर में पुलिस को न सिर्फ खून के धब्बे मिले, बल्कि गोली चलने के निशान भी मिले।इस दौरान घर के मालिक ने बताया कि घायल के दोस्त के हाथ से ही गोली चलाई गई थी।पूछताछ के बाद टिंकू के दोस्त को गिरफ्तार किया गया।दोस्त ने बताया कि टिंकू ही पिस्टल लेकर आया था। उसी पिस्टल को वह चेक कर रहा था।इसी दौरान फायर हो गई और गोली टिंकू के पेट में जा लगी।घटना के बाद टिंकू को अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने यह भी बताया कि उसने पिस्टल दुखिया महादेव के पास जमीन के नीचे गाड़ कर रख दिया है। इसके बाद पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया।

error: Content is protected !!