Ranchi:एसएसपी ने किया डीएसपी कार्यालय और थाना का निरीक्षण…साथ में ग्रामीण एसपी भी थे…

राँची।राँची के एसएसपी राकेश रंजन ने सोमवार को जिले के खलारी डीएसपी कार्यालय और खलारी,बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित केसों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केस से जुड़े अनुसंधान अधिकारियों (आईओ) से भी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मौके पर एसएसपी ने थाना प्रभारियों और अन्य अधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित निष्पादन समेत क्षेत्र में उग्रवाद, अपराध उन्मूलन के साथ पर्व त्योहारों में शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर एसएसपी ने कार्य में लापरवाही करनेवालों पर आवश्यक करवाई करने की बात कही।

डीएसपी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में एसएसपी ने सभी मामलों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादित किया जाए। साथ ही, अपराधियों और नक्सलियों के आपराधिक इतिहास की गहन छानबीन करने पर विशेष जोर दिया।

थाना निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड की जांच

खलारी थाना पहुंचकर उन्होंने थाना पंजी, दर्ज मामलों और जांच की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों में पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

कोयला कारोबारियों को दी सुरक्षा की गारंटी

निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि खलारी कोयलांचल क्षेत्र में कोयला कारोबारियों को धमकी देने वाले नक्सली संगठनों और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इसका परिणाम सामने आएगा।

निर्भीक होकर काम करें कारोबारी

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी कोयला कारोबारी को डरने की जरूरत नहीं है। सभी लोग निर्भय होकर अपना काम करें, पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी, खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, सब इंस्पेक्टर रवि सोनी, सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर शंकर राम, एएसआई सहदेव महतो समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!