Ranchi:नीदरलैंड से एलएसडी ड्रग्स मंगाने वाले दो आरोपी रिमांड पर,एलएसडी ड्रग की नई खेफ पोस्ट ऑफिस से बरामद…

 

राँची।राजधानी राँची में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र में डार्क वेब के जरिए नीदरलैंड से एलएसडी ड्रग्स मंगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को रिमांड पर लिया है।रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हेहल उप डाकघर से ड्रग्स की एक और नई खेप बरामद की है।पकड़े गए आरोपियों में कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा है।चौंकाने वाली बात यह है कि नशे के इस काले कारोबार में शामिल ये दोनों युवक उच्च शिक्षित हैं।अभिषेक बीटेक (B.Tech) का छात्र है और अविनाश कुमार मिश्रा बीकॉम का छात्र है।इन युवाओं ने तकनीकी जानकारी का गलत इस्तेमाल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स तस्करी का जाल बिछाया था।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में की जा रही जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये आरोपी बेहद शातिराना तरीके से काम कर रहे थे।ड्रग्स का ऑर्डर देने के लिए डार्क वेब का सहारा लिया जाता था,ताकि उनकी पहचान छुपी रहे।वहीं, पैसों के लेनदेन के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया गया था, जिससे बैंक ट्रांजैक्शन का पता न चल सके।पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को दो दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने स्वीकार किया कि ड्रग्स की खेप नीदरलैंड से सीधे बाय पोस्ट आती थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस उन्हें लेकर हेहल उप डाकघर पहुंची,जहां से नीदरलैंड से भेजा गया खतरनाक एलएसडी ड्रग्स बरामद किया गया

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि बीते दिनों दोनों ड्रग तस्करों को जेल भेजा गया था।जेल जाते समय बताया था कि एलएसडी की दूसरी खेफ भी डाक के द्वारा मंगाया गया है।उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को रिमांड में लिया और पूछताछ की गई तो पूरी जानकारी दी।उसके बाद दोनों कोई लेकर उप-डाकघर पंडरा पहुँचे तो वहां पार्सल आया हुआ था।जब पार्सल को खोला गया तो उसमें एलएसडी ड्रग मिला है।आगे की कार्रवाई जारी है।

अब राँची पुलिस इस गिरोह के अन्य संपर्कों को खंगालने में जुटी है, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राँची में इन छात्रों के ग्राहक कौन थे और क्या इस गिरोह के तार अन्य बड़े ड्रग तस्करों से भी जुड़े हैं।

error: Content is protected !!