BreakingCoronaUpdate@635:झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है,साहेबगंज-2,धनबाद-23,आज अभीतक@41..

राँची।झारखण्ड में कोरोना का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।साहेबगंज 2 और धनबाद से 23 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।इससे पहले रात 8 बजे तक 16 कोरोना पॉजिटिव अलग-अलग जगहों से पुष्टि हुई।आज कुल अभीतक 41 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई है। जिसमें धनबाद से 23 साहिबगंज से 2, लोहरदगा से 1 जमशेदपुर से 10, हजारीबाग से 3 और रामगढ़ से 1 और राँची से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है जमशेदपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 105 हो गई है।वहीं झारखण्ड में संक्रमितों की कुल संख्या 635 हो गई है। जमशेदपुर से मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज में 9 क्‍वारंटाइन सेंटर में थे और एक टाटा अस्‍पताल में भर्ती था।लोहरदगा से मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज ने प्राइवेट लैब में अपनी जांच कराई थी, जहां उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

बाघमारा के केशरगढ़ पंचायत अंतर्गत धोवाटांड़ में एक कोरोना पॉजिटिव मिला युवक मुंबई से 19 मई को लौटा था। पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे धनबाद ले गई।फिलहाल उसके ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है।

वहीं 31 मई को राँची के IIM के एक प्रोफेसर में कोरोना की पुष्टि हुई है।उन्‍होंने अपनी जांच पैथो काइंड लैब में कराई थी।जहां से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।