कोरोना अपडेट: झारखण्ड में 1026 नए संक्रमितों की पुष्टि, 1450 लोग हु4 स्वस्थ, 11 की हुई मौत

राँची। देश और राज्य में कोरोना का कहर जारी है।झारखण्ड में कोरोना का बढ़त भी जारी है। राज्य में कोरोना का आंकड़ा 67 हजार के पार हो गया। आज 17 सितंबर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 1026 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं आज 1450 की रिकवरी हुई है।और 11 लोगो की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 23 चतरा से 09 देवघर से 26 धनबाद से 45 दुमका से 13 पूर्वी सिंहभूम से 184 गढ़वा से 21 गिरीडीह 12 गोड्डा से 06 गुमला से 41 हजारीबाग से 117 जामताड़ा से 14 खूँटी से 52 कोडरमा से 27 लातेहार से 16 लोहरदगा से 20 पाकुड़ से 06 पलामू से 48 रामगढ़ से 23 राँची से 209 साहेबगंज से 07 सरायकेला से 25 सिमडेगा से 13 पश्चिम सिंहभूम से 59 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 67,100 है, सक्रिय केस 13703 है, ठीक 52807 हुए हैं और मौत 590 हुई है।

राँची से आज 209 पॉजिटिव मिला है वहीं 446 रिकवरी हुई है।

आज कोरोना से मौत हुई है 11, जिसमें धनबाद 2, दुमका 1, राँची 2, जमशेदपुर 5, चाईबासा 1 है।