Corona:झारखण्ड में कोरोना का बढ़त जारी है,राँची 2 समेत राज्य में शाम 7 बजे तक 37 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है..

राँची।झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है।आज शाम 6 बजे तक 37 कोरोना पॉजिटिव की और पुष्टि हुई है।जिसमे राँची 2 सिमडेगा 4,लातेहार 5,हजारीबाग 12 जमशेदपुर 1कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।इससे पहले आज दोपहर में 13 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।राज्य में आंकड़ा 880 हो गया है। इससे पहले दोपहर में सिमडेगा -11,लातेहार-1,गुमला 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।सिमडेगा में 15 मरीजों की हुई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव जिसमे बानो 9,ठेठईटांगर 02,कोलेबिरा 01,बांसजोर 03,इसी के साथ जिले की आंकड़ा हुई 49,एक्टिव मामलों की बात करें तो 31 है।राज्य का आंकड़ा 880हुआ है।

बता दें कि झारखण्ड में गुरुवार को 62 नये केस सामने आये है. जिसके बाद सूबे में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 843 हो गयी थी।नये मरीजों में जमशेदपुर के 14, कोडरमा के 13, गढ़वा के 10, सिमडेगा के 10 (इटकी 7, रिम्स 2, मेडिका 1), हजारीबाग के 4, गुमला के 3, खूंटी के 3, लातेहार के 1, पलामू के 1, बोकारो के 1, सरायकेला के 1 और राँची के 1 व्यक्ति शामिल हैं।