Corona in jharkhand:राज्य में आज 355 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,रिकवरी 484 हुई है,कुल सक्रिय केस 4685 है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना संक्रमितों का कम होना अच्छा संकेत है।लेकिन जिस तरह हर दिन मामले आ रहे हैं उससे चिंता का बिषय भी बना हुआ है।और इसका एक ही उपाय है सावधानी बरतना।तभी कोरोना को जड़ से भगा सकेंगे।झारखण्ड में भी कई जिलों में कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 103543 है।आज 05 नवम्बर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 355 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 484 की रिकवरी हुई हैं।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 99, बोकारो से 30 चतरा से 3, देवघर से 26, धनबाद से 34 दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 26 ,गढ़वा से 12 गिरिडीह से 1 ,गोड्डा से 14, हजारीबाग 4,गुमला से 10 जामताड़ा से 7, खूंटी से 13,कोडरमा 7, लातेहार से 1, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 2, पलामू से 7 ,रामगढ़ से 10,साहेबगज 1,सराईकेला से 6, सिमडेगा से 11, पश्चिमी सिंहभूम से 210राज्य में कुल आंकड़े 103543 हुए।

झारखण्ड में 103543 पोजिटिव केस,4685 सक्रिय केस, 97974 ठीक, 894 मौतें शामिल।

राँची से आज कुल 99 पॉजिटिव मिला है वहीं 166 रिकवरी हुई है।