Corona in India:देश में कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में कुछ और राहत मिली है,रोजाना संक्रमितों से ज्यादा संख्या में मरीजों के ठीक होने का सिलसिला बना हुआ है..

नई दिल्ली।कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत को कुछ और राहत मिली है। रोजाना संक्रमितों से ज्यादा संख्या में मरीजों के ठीक होने का सिलसिला बना हुआ है और महामारी की वजह से होने वाली मौतों की संख्या भी कम हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 177 मामले सामने आए हैं। वहीं 20 हजार 923 मरीज ठीक हुए और 217 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कुल नौ लाख 58 हजार 125 सैंपल टेस्ट हुए।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ तीन लाख 23 हजार 965 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से दो लाख 47 हजार 220 एक्टिव केस हैं। 99 लाख 27 हजार 310 मरीज ठीक हो गए है। वहीं कुल एक लाख 49 हजार 435 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। देश में कुल मामलों के 2.39 फीसद एक्टिव केस हैं। वहीं 96.16 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं। डेथ रेट 1.45 फीसद है। कुल अब तक 17 करोड़ 48 लाख 99 हजार 783 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।