Corona Breaking:सिमडेगा में 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, इसके साथ सिमडेगा जिला राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामले में पहले स्थान पर,दूसरे स्थान पर जमशेदपुर है..

राँची।झारखण्ड में आज रात 9 बजे रिपोर्ट के अनुसार 48 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई।जिसमें सिमडेगा-20,राँची-10(एक मेडिका का मरीज है जो बोकारो का है),हजारीबाग 2,लातेहार-5,कोडरमा-3,जमशेदपुर-5,चाईबासा-2,लोहरदगा-1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।राज्य में आंकड़ा 1599 हो गया है।इसके साथ सिमडेगा जिला राज्य में पहले स्थान पर पहुंच गई जहां 229 मामले हैं वही जमशदेपुर दूसरे स्थान पर जहां 219 मामले हैं।

झारखण्ड में बुधवार 10 जून को भी कोरोना का आक्रमण जारी रहा।128 कोरोना पॉजिटिव मिला था।10जून बुधवार को राज्य में सिमडेगा 31,पाकुड 12 गिरिडीह 19 कोडरमा 12 पलामू 7 हजारीबाग 7 जमशेदपुर 20 लोहरदगा 5 चतरा 5 खूंटी 2 रामगढ़ 2 चाईबासा 2 सरायकेला 2 बोकारो 2 कुल 128 और राज्य का आंकड़ा 1551 हो गया था।