Ranchi:दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना,पुलिस कार्रवाई में जुटी है…

राँची।राजधानी राँची के सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई हुई।शनिवार दिन के करीब सवा एक बजे एक महिला के गले से चेल झपट ली गई। बाइक सवार दो उचक्कों ने वारदात को अंजाम दिया और बड़े ही आसानी फरार हो गये। इस दुस्साहसिक वारदात को सदर थाना क्षेत्र के कोकर में अंजाम दिया गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिला का नाम गीता देवी बताया गया। उनके बेटे का एक पूजा भंडार दुकान है। महिला दुकान से अपने घर एक छोटी बच्ची के साथ जा रही थी। सड़क के दूसरी ओर गली में उनका मकान है। एक बाइक पर सवार दो लोग उस गली में घुसे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। महिला को क्रॉस कर आगे बढ़ गये। कुछ पल के भीतर बाइक सवार वापस लौटे। महिला के सटाकर बाइक रोकी। पलक झपकते ही महिला के गले से चेन झपटा और बाइक में सवार हो वहां से रफूचक्कर हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाफ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।