राँची में HP कम्पनी का नकली पार्ट्स बेचने वाला व्यवसायी गिरफ्तार, छापेमारी में भारी मात्रा में नकली सामान बरामद
राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में एचपी कंपनी के नकली पार्ट्स की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ कारवाई की गई है। कॉपी राइट एक्ट 103/104 ट्रेड मार्क एक्ट के तहत ये कार्रवाई की गई है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में नकली पार्ट्स बरामद किए हैं।
इस सम्बंध में चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पूनम कुजूर ने बताया कि एचपी कंपनी के पदाधिकारी की ओर से चुटिया थाना में कंपनी के नकली सामान बनाने एवं बेचने के संबंध में की गई लिखित शिकायत दर्ज कराया गया।शिकायत के आधार पर सिटी एसपी ने छापेमारी टीम का गठन कर चुटिया थाना क्षेत्र के मालाबार रिसोर्ट के एक फ्लैट में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान फ्लैट से कंपनी का नकली टोनर, इंक कार्टेज एवं प्रिंट/पंचिंग मशीन एवं अन्य नकली पार्ट्स बरामद किए गए।
मौके से पुलिस ने नकली पार्ट्स का कारोबार करने वाले राकेश कुमार बारी को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में चुटिया थाना कांड संख्य-42/26. 7.4.2026, धारा-318 (4) भान्यासं एवं 63/65 The copy Right Act-103/104 Trade marks act. दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है।
बरामद एवं जब्त सामान की जानकारी
●HP Counterfeit packed Toner Box various model-170 pcs
●HP Counterfeit ink Bottle GT53XL-25 Pcs
●HP Counterfeit ink Bottle GT52-20 Pcs
●HP Counterfeit Bubble Bag-600 Pcs
●HP Counterfeit Combo Plastic Packing-18 Pcs
Courier Sticker Savex)-810 Pcs
●HP Counterfeit M-R-P Sticker-390 Pcs
●HP Counterfeit Body Sticker -160 Pcs
●HP Counterfeit Warning Sticker -540 Pcs
●HP Counterfeit Hologram (security Label) -330 Pcs.
●HP Counterfeit Outer Box sheet various ●Model -590 Pcs
●Empty Toner-30 Pcs
●Embossing Laser Machine-01 Pcs
●MRP print Machine-01 Pcs
●Punching Machine-01 Pcs.
●Blower Machine-01 Pcs
●Glue Gun-01 Pcs
●Air foot pump-01 Pcs


