भाई ने बहन को गोली मार दी,घायल बहन का अस्पताल में चल रहा है इलाज,पुलिस जाँच में जुटी

जमशेदपुर।शहर के सोनारी थाना क्षेत्र रूपनगर डोम बस्ती में सोमवार देर रात गोली लगने से महिला मंगली मछुआ उर्फ गुड़िया घायल हो गई। बताया जा रहा है कि गोली उसके गर्दन में फंसी है। उसे स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच में दाखिल कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और घायल महिला के भाई रुपचंद्र मछुआ कमरे से एयरगन बरामद किया है। जानकारी पर सिटी एसपी के विजय शंकर, डीएसपी कमल किशोर और सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी ली।वहीं घटना से बस्ती में अफरा-तफरी मची रही। इधर, डीएसपी कमल किशोर ने बताया कि भाई ने ही बहन पर गोली चलाई है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

बताया जाता है कि पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि रुपचंद्र मछुआ का विवाद उसकी बहन से मंगली मछुआ से किसी बात को लेकर हुआ था। भाई ने बहन पर फायरिंग कर दी जो उसके गर्दन में जा फंसी। घटना के बाद वह भाग निकला। घटना कैसे और किस परिस्थिति में हुई। इसका पता पुलिस लगाती रही, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।आरोपी की गिरफ्तारी से मामले की वास्तविकता सामने आएगी।

भाई और बहन का घर आस-पास ही है। ऐसी बात सामने आ रही भाई के दोस्त से मिलने-जुलने के कारण ही शराब के नशे में भाई ने बहन पर गोली चला दी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।