बाप-बेटी को टांगी से काट डाला,बाप की मौके पर मौत,बेटी की स्थिति गम्भीर,जमादार सहित दो गिऱफ्तार

चाईबासा। झारखण्ड के चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे पिता व पुत्री पर टांगी से हमला कर दिया। घटना में पिता मन्ना सिंकु (45) की मौत हो गयी। वहीं बेटी चिपरी सिंकु (15) की स्थिति गंभीर है।बताया जाता है कि घटना रविवार मध्य रात्रि की है। घटना की जानकारी पाकर सोमवार को पुलिस जामडीह गांव पहुंची।शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। घायल चिपरी सिंकु को जमशेदपुर भेजा गया। पुलिस संदेह के आधार पर जमादार सिरका और उसका साला बिनु सिंह सिंकु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खबर के मुताबिक,टोंटो थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे पिता व पुत्री पर टांगी से हमला कर दिया। इसमें पिता की मौत हो गयी, जबकि बेटी की हालत गंभीर है। उसे जमशेदपुर रेफर किया गया है।बताया जाता है कि रविवार की रात मन्ना सिंकु अपने बरामदे में सो रहा था।वहीं बेटी भी सो रही थी।आधी रात को हमलावरों ने दोनों पर टांगी से हमला कर दिया। अपराधियों ने किशोरी को मृत समझ कर छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व मन्ना सिंकु और जमादार सिरका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जमादार सिरका ने मन्ना को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस संदेह के आधार पर जमादार सिरका और उसका साला बिनु सिंह सिंकु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वहीं लोगों ने बताया कि पांच साल पूर्व जमादार सिरका अपनी दादी की हत्या के मामले में जेल गया था।उसने अपनी दादी को वृद्धावस्था पेंशन का पैसा नहीं देने पर हत्या कर दी थी।