Breaking:बिरसा चौक के पास धरना प्रदर्शन कर रहे,पंचायती राज लेखा लिपिक और जूनियर इंजीनियरों पर शुक्रवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया,कई लोगों को चोटें आई है।

राँची।राजधानी राँची के बिरसा चौक पर लाठीचार्ज हुई है।पंचायती राज लेखा लिपिक और जूनियर इंजीनियरों पर शुक्रवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें आधे दर्जन से अधिक आंदोलनकारियों को चोटें आई हैं। इन कर्मचारियों की ओर से बिरसा चौक के पास धरना दिया जा रहा था। दोपहर के समय आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर, हाथों में बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए झारखण्ड मंत्रालय की ओर जाने लगे। इसी दौरान पुलिस की इनसे झड़प हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर पुलिस एचईसी गेट के पास नारेबाजी होने लगी थी। गेट को जबरन खोलने पर आंदोलनकारी आमादा थे। पुलिस गेट को बंद कर दूसरी और मुस्तैद थी। मामले की जानकारी पाकर आला अधिकारी सदर एसडीओ, एएसपी हटिया विनीत कुमार सिटी एसपी सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे। इसी बीच आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया।पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया गया है।